सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   There will be a change of power in the state in 2027

Mainpuri News: प्रदेश में 2027 में हो जाएगा सत्ता परिवर्तन

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 03 May 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
There will be a change of power in the state in 2027
फोटो 34 स्वामी प्रसाद मौर्य का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। नानमई में बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव के तहत शनिवार को धम्म जागृति यात्रा के बाद सभा का आयोजन किया गया। अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभा से पहले पत्रकारों से वार्ता करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर आमादा और सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियों का डर दिखाकर सांसद और विधायकों को तोड़ रही है। पूरे देश में प्रधानमंत्री की तानाशाही चल रही है। वर्ष 2027 में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हो जाएगा।उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद महंगाई में 10 गुना वृद्धि हुई है। गैस सिलिंडर महंगे हो गए हैं। किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। युवा बेरोजगारी से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ की आबादी में से 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देना इस बात का संकेत है कि बड़ी संख्या में लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं। प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि एससी, एसटी और ओबीसी लोगों की हत्याएं हो रही हैं। महिलाओं की सुरक्षा भी चिंता का विषय बनी हुई है। शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा महंगी हो गई है। इससे गरीब परिवार अपने बच्चों को पढ़ाने में असमर्थ हैं। बंगाल चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी वहां की जनता के दिलों पर राज करती हैं। भाजपा सत्ता के अहंकार में जीत का दावा कर रही है। उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए l राजेश कुमार प्रधान, अंकित शाक्य, प्रवेश कुमार, अनोज कुमार, सिमल कुमार, विकास आढ़तिया, बबलू शाक्य, जय कुमार, गुड्डू, अनुराग, मनोज मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed