{"_id":"6a304402e9dcf5bed00d20a7","slug":"three-including-a-minor-arrested-in-gang-rape-case-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-161195-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: सामूहिक दुष्कर्म मामले में नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: सामूहिक दुष्कर्म मामले में नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दन्नाहार। खेत पर बकरी चराने गई किशोरी के सामूहिक दुष्कर्म के मामले में रविवार को पुलिस ने नाबालिग सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, वहां से दो लोगों को पुलिस ने जेल भेजा। नाबालिग को जुवैनाइल कोर्ट में पेश किया गया वहां से बाल सुधार गृह फतेहगढ़ भेजा गया।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी बताया कि मार्च के महीने में उनकी 14 वर्षीय पुत्री बकरी चराने के लिए नहर किनारे गई थी। शाम करीब 5:30 बजे नाबालिग सहित विकास उर्फ बिक्का, दीपक, रामू ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी देते हुए चुप करा दिया था। पांच जून को तबीयत बिगड़ने पर परिजन को जानकारी हुई थी। दुष्कर्म पीड़िता गर्भवती हो गई थी। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद से पुलिस सामूहिक दुष्कर्म करने वालों की तलाश में थी।
प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि रविवार को टिंडौली रेलवे स्टेशन के पास से नाबालिग सहित रामू उर्फ राघवेंद्र निवासी नुनारी थाना किशनी और विकास निवासी त्रिलोकपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। रामू और विकास को न्यायालय से जेल भेजा गया है वहीं नाबालिग को जुवैनाइल कोर्ट से बाल सुधार गृह फतेहगढ़ भेजा गया।