सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Three members of vehicle theft gang arrested

Mainpuri News: वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 03 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Three members of vehicle theft gang arrested
फोटो 2 पुलिस की गिरफ्त में वाहन चोर। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना बिछवां पुलिस ने शनिवार को वाहन चोर गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। साथ ही उनसे चोरी की 12 बाइकें और नकदी बरामद की। गिरफ्तार बदमाशों पर कासगंज सहित मैनपुरी सहित कासगंज में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह जानकारी एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह थानाध्यक्ष बिछवां आशीष दुबे को सूचना मिली कि एक वाहन चोर गिरोह के सदस्य चोरी की बाइकें बेचने के लिए आए हैं और वे लोग थाना क्षेत्र में ही मौजूद हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष ने टीम के साथ सुल्तानगंज बिजलीघर के सामने से तीनों वाहन चोरों गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम बृजेश कुमार नगला जीसुख थाना बिछवां, विकास चौहान निवासी आसरा आवास कॉलोनी इटावा रोड झिंझाई सदर कोतवाली और कौशलेंद्र उर्फ सुशांक निवासी गांव विलासपुर थाना औंछा बताया। उनका कहना था कि वे लोग वाहन चोरी की घटनाएं अंजाम देते हैं। वह लोग चोरी की बाइकें बेचने के लिए आए थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर पास ही झाड़ियों से चोरी की 12 बाइकें बरामद कीं। वहीं, एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए वाहन चोर ब्रजेश पर 9 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैँ। विकास पर पांच से अधिक मामले दर्ज हैं। अधिकतर मामले वाहन चोरी के हैं, सदर कोतवाली, बेवर, भोगांव, बिछवां और जनपद कासगंज के थाने में भी प्राथमिकी दर्ज हैं। कब्जे से तीन हजार रुपये से अधिक की नकदी भी मिली है। वाहन चोरों को न्यायालय में पेश किया गया, वहां से पुलिस अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

फोटो 2 पुलिस की गिरफ्त में वाहन चोर। संवाद

फोटो 2 पुलिस की गिरफ्त में वाहन चोर। संवाद

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed