{"_id":"69c41cff4cee769f980b292f","slug":"uncontrolled-roadways-bus-rams-into-house-two-passengers-injured-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-156330-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: मकान में घुसी अनियंत्रित रोडवेज बस, दो यात्री चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: मकान में घुसी अनियंत्रित रोडवेज बस, दो यात्री चोटिल
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
फोटो 5 मकान में घुसी रोडवेज बस। संवाद
विज्ञापन
कुरावली। नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह तड़के करीब चार बजे रोडवेज बस अनियंत्रित हो गई, बिजली के खंभे, पेड़ आदि तोड़ते हुए एक मकान की दीवार से जा टकराई। टक्कर लगने से दीवार टूट गई। हादसे में दो यात्री चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
दिल्ली से यात्रियों को लेकर कानपुर जा रही रोडवेज बस बुधवार सुबह चार बजे थाना क्षेत्र में गांव खिरिया पीपर के पास पहुंची, तभी चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा, अनियंत्रित बस बिजली के खंभे, कटहल के पेड़ तोड़ते हुए सड़क से नीचे उतर कर एक मकान की दीवार से जा टकराई। बस टकराने से हुए तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। क्षतिग्रस्त हुए मकान में मौजूद लोग दहशत में चीखते हुए घर से बाहर की ओर भागते दिखे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, दो यात्रियों को मामूली चोट लगी थी, उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चालक और परिचालक मौके से भाग गए थे। पुलिस ने यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य की ओर रवाना किया। चालक व परिचालक की तलाश कर रही है।
बस पर गिरते बिजली के तार तो हो सकता था बड़ा हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बस बिजली के खंभे तोड़ते हुए एक मकान की दीवार से जा टकराई, वहीं बिजली के खंभे से टूटे हुए तार पेड़ पर लटक गए। लाइन चालू थी, अगर तार बस पर गिरते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
Trending Videos