सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Villagers are troubled due to the closure of the connecting road

Mainpuri News: संपर्क मार्ग बंद होने से ग्रामीण परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sat, 02 May 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Villagers are troubled due to the closure of the connecting road
फोटो 11 रजबहा में फंसी ट्रैक्टर ट्राली। संवाद
विज्ञापन
करहल। तहसील क्षेत्र के गांव हरवाई को जाने वाले मार्ग पर नए पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। इस बीच रजबहा में अचानक पानी छोड़ जाने से स्थिति बिगड़ गई है। अब ग्रामीणों के लिए संपर्क मार्ग बंद हो गया है। ग्रामीणों के आवागमन के लिए अस्थायी रूप से रजबहा में सीमेंट के पाइप डालकर उनके ऊपर मिट्टी भरकर वैकल्पिक रास्ता बनाया गया था। लेकिन पानी के तेज बहाव के चलते यह रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया। बृहस्पतिवार की रात एक किसान की भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली रास्ते में फंस गई। अस्थायी मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के बाद अब हरवाई गांव का मुख्य मार्ग से संपर्क पूरी तरह टूट गया है। मजबूरी में लोग जान जोखिम में डालकर निकलने को विवश हैं। दुर्गेश नारायण दुबे ने बताया कि पुल निर्माण का कार्य भी फिलहाल बंद पड़ा है। इससे स्थिति और गंभीर हो गई है। स्कूली बच्चों, किसानों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंकज यादव ने बताया कि ठेकेदार अधूरा काम छोड़कर चला गया। अस्थायी रास्ता भी अब बह चुका है। मोटरसाइकिल, स्कूल बस और दुग्ध वाहन तक नहीं निकल पा रहे हैं। जब तक नया पुल तैयार नहीं हो जाता तब तक एक मजबूत वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाए।समस्या को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। जयवीर सिंह, वेदप्रकाश, लालू यादव, धीरेंद्र, श्यामसुंदर, संजय, कौशल, हिमांशु, निकेतन, ईशु, आशीष मौजूद रहे। एसडीएम सुनिष्ठा सिंह ने बताया कि विभागीय अधिकारियों से बात कर जल्द ही समस्या का उचित हल निकाला जाएगा।

फोटो 11 रजबहा में फंसी ट्रैक्टर ट्राली। संवाद

फोटो 11 रजबहा में फंसी ट्रैक्टर ट्राली। संवाद

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed