सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Weather department alert: Rainfall in the coming days will increase farmers' worries

Mainpuri News: मौसम विभाग का अलर्ट, आने वाले दिनों में बारिश बढ़ाएगी किसानों की चिंता

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 25 Mar 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Weather department alert: Rainfall in the coming days will increase farmers' worries
विज्ञापन
मैनपुरी। मौसम के बदलाव ने जनपद के किसानों की परेशानी को बढ़ा दिया है। एक बार फिर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी कर आने वाले दिनों में बारिश की आशंका जताई जा रही है। बारिश के कारण एक बार फिर से किसानों की चिंता बढ़ सकती है। विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को बारिश की आशंका जताई गई है।
Trending Videos

पिछले दिनों आंधी और बारिश ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया था। दो-तीन दिनों तक बारिश के कारण किसान परेशान हो गए थे। खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा था। बुधवार को मौसम साफ रहने से किसानों को राहत मिली। लेकिन इसी बीच मौसम विभाग की ओर से बृहस्पतिवार और फिर 30 व 31 मार्च के बाद बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जनपद के खेतों में गेंहू, सरसों और आलू की फसल तैयार खड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि पिछले दिनों आंधी और बारिश के कारण फसलों को नुकसान पहुंचा था। दो दिन से मौसम साफ रहने से राहत मिली है। लेकिन यदि आने वाले दिनों में बारिश होती है तो फसल को फिर से नुकसान पहुंचेगा। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 30 व 31 मार्च को भी गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed