सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Wheat crop caught fire due to high tension line in Elao and Bewar

Mainpuri News: एलाऊ और बेवर में हाईटेंशन लाइन से गेहूं की फसल में लगी आग

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Fri, 10 Apr 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Wheat crop caught fire due to high tension line in Elao and Bewar
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद के दो इलाकों में हाईटेंशन लाइन के टूटने की वजह से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल शुक्रवार को जल गई। तेज हवा चलने की वजह से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पहले से ही आर्थिक नुकसान के तले दबे किसानों को आग की घटनाओं ने बर्बाद कर दिया है।
Trending Videos




बारिश के कारण पहले से ही फसल खराब होने का दंश किसान झेल रहा है। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला बलसिंह में शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे किसान रघुवीर सिंह की लगभग 8 बीघा गेहूं की खड़ी फसल में हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई। जिसके बाद उससे निकली चिंगारी से फसल में आग लग गई। तेज हवा की वजह से आग ने पूरे खेत को अपने कब्जे में ले लिया, जिससे में गेहूं जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। पीड़ित किसान ने बताया कि फायर ब्रिगेड के हेल्पलाइन नंबर से संपर्क नहीं हो सका। करीब 8 बीघा फसल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन






बेवर। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम माधौ नगर में हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से लगी आग में चार बीघा गेहूं की फसल जल गई। पीड़ित किसान शेरसिंह का खेत जलने के साथ ही फसल से उपजी उम्मीदें भी खत्म हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड की टीम ने भी पहुंचकर आग को पूरी तरह शांत किया। पीड़ित किसान ने मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed