सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Workers registered in the awareness camp

Mainpuri News: जागरूकता शिविर में श्रमिकों ने कराया पंजीकरण

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sat, 02 May 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Workers registered in the awareness camp
फोटो 40 रघुनाथ कोल्ड स्टोरेज में जागरूकता शिविर में मुख्यमंत्री का संबोधन संजीव सुनते श्रमिक। स
विज्ञापन
मैनपुरी। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में श्रमिकों को संबोधित किया। इसका सीधा प्रसारण मैनपुरी में उद्योग विभाग की ओर से रघुवीर कोल्ड स्टोरेज राधा रमन रोड में किया गया। इस दौरान जनपद के कई श्रमिकों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना। कई श्रमिकों ने अपना पंजीकरण भी कराया।
Trending Videos

राधारमण रोड पर स्थित रघुवीर कोल्ड स्टोरेज में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिक जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु मौजूद रहीं। उन्होंने विभागों को निर्देश दिए कि श्रम कल्याण से संबंधित योजनाओं का श्रमिकों को शत प्रतिशत लाभ पहुंचाया जाए। इस दौरान करीब 15 से अधिक श्रमिकों ने अपना पंजीकरण कराया और उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में श्रमिकों को जानकारी दी गई। इस दौरान डॉक्टर बनवारी लाल उपयुक्त उद्योग, चंद्रपाल सिंह श्रम प्रवर्तन अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य अजय कुमार, सहायक प्रबंधक अंकित भटनागर तथा शुभ्रा भटनागर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्ता में बदलाव के लिए पहचाने गए मजदूर : क़ुरावली। मजदूर दिवस पर फतेहजंगपुर अंडरपास के निकट राज मजदूर यूनियन द्वारा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में अध्यक्ष महेश सिन्हा ने कहा कि श्रमिक दुनिया में एक ऐसी शक्ति के रूप में उभर कर आए कि सत्ता को बदलने के लिए पहचाने जाने लगे।कामरेड महबूब ने कहा कि पहली मई को पूरे विश्व में मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन अमेरिका के शिकागो शहर में 8 घंटे कार्य दिवस की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों पर तत्कालीन सरकार ने बर्बरतापूर्वक गोलियां चलाई। उनका यह लहू रंग लाया और दुनिया भर में 8 घंटे कार्य करने के लिए सरकारों में सहमति बनी। अवनीश कुमार, शमशाद, इकरार, संजू, मुन्ना, शिवसिंह, ब्रजकिशोर, रिंकू, उमेश, राकेश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article