{"_id":"69c41c91da56ef83af00a686","slug":"worshiped-maa-kaalratri-with-devotion-and-made-wishes-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-156310-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: श्रद्धाभाव से किया मां कालरात्रि का पूजन, मांगीं मनौतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: श्रद्धाभाव से किया मां कालरात्रि का पूजन, मांगीं मनौतियां
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
फोटो 12 शीतला देवी मंदिर में दर्शन के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। नवरात्र की सप्तमी पर श्रद्धालुओं ने माता रानी के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि का पूजन भक्तिभाव से किया। जिलेभर के देवी मंदिरों में सुबह से ही माता के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए। बुधवार को शहर के प्राचीन मां शीतला देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। घरों में भजन-कीर्तन कर माता रानी से सुख-समृद्धि की कामना की गई।
चैत्र नवरात्र के सातवें दिन भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र प्राचीन मां शीतला देवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से माता शीतला के दर्शन किए और मनौतियां मांगी। प्राचीन काली माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने माता रानी के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की आराधना की।
कचहरी रोड स्थित दुर्गा माता मंदिर, देवी रोड स्थित नगरकोट धाम मंदिर, मोहल्ला गाड़ीवान स्थित गमा देवी मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में सुबह से शाम तक भक्तों ने दर्शन किए। घरों में भी माता रानी के सातवें स्वरुप की आराधना की गई।
लाल-लाल चुनरी सितारों वाली
दन्नाहार। क्षेत्र के गांव नौनेर में खाटू श्याम आस्था परिवार नौनेर के सदस्यों द्वारा तृतीय श्याम जागरण का आयोजन गांव के ही प्राचीन शिव मंदिर पर हुआ। बेवर से आई श्रेया श्रीवास्तव ने मां की भेंट लाल लाल चुनरी सितारों वाली, ओढ़ के आई मैया मेरी शेरावाली सुनाया। आगरा के राजा सांवरिया ने खाटू की गलियों में दिल खो गया दुनिया से क्या लेना श्याम के संग में रहना सुनाया। भजन गायक महक राठौर, वंशी वर्मा ,भोला वर्मा ने भी श्याम के भजन सुनाए।धर्मराज सिंह चौहान, विजय बहादुर सिंह चौहान, चंद्रभान सिंह चौहान, अतुल चौहान, अंकित चौहान, शिवम चौहान मौजूद रहे। संवाद
मेरे घर के सामने मां, तेरा मंदिर बन जाए
कुसमरा। श्री दुर्गा देवी नरायच बाबा धाम में नवरात्र पर देवी जागरण हुआ। शुभारंभ कमेटी के सदस्यों ने मां की आरती उतारकर किया। इसके बाद गणेश वंदना तथा सरस्वती वंदना हुई। अर्पित जैन ने- ओ लाज मेरी मां रखियो सदा जोता वाली। मेरी मैया ने कमाल कर दिया। मुरादाबाद से आईं मनीषा रावत ने- चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है आदि भजन सुनाए। छोटी सपना ने मेरे घर के आगे मां तेरा मंदिर बन जाए। इटावा से आईं ज्योति ने-बंगला दिया गाड़ी दिया कारोबार दिया... जैसे भजन सुनाए। मां शेरावाली, राम दरबार, कृष्ण-सुदामा मिलन, राधा-कृष्ण नृत्य और शिव तांडव की झांकियों का चित्रण किया गया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समिति के अध्यक्ष पवन तिवारी, प्रदीप तिवारी, आलोक अग्निहोत्री, पराग पांडेय, जीतू गुप्ता, राधाकृष्ण स्वर्णकार, बलराम मिश्रा, सोनू अग्निहोत्री, ऋषभ गुप्ता, मोहित गुप्ता मौजूद रहे।
मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली
भोगांव। आलीपुर खेड़ा में बुधवार को मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली गई। भक्तों ने जगह जगह स्वागत किया। शोभायात्रा में सजी देवी देवताओं की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं।
बुधवार शाम शोभायात्रा का शुभारंभ नेता महाराज सिंह लोधी ने किया। शोभायात्रा गमा देवी मंदिर से मिलिकिया चौराहा, काली माता मंदिर, शिवपालपुर तिराहा, आलीपुर पट्टी, नगला खंदारी, मैन बाजार, कौआ टोला, मोहल्ला बरी मार्ग होते हुए गमा देवी मंदिर पर समाप्त हुई। मां दुर्गा दरबार, मां शेरावाली, भगवान शिव, राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती,काली का अखाड़ा की झांकियां शामिल थीं। शोभायात्रा अध्यक्ष अभिलाख सिंह राजपूत, डॉ. मुकेश कुमार प्रधान, अवनीश प्रधान, शिवेंद्र कुमार, तोताराम वर्मा, नौरंगीलाल, डॉ मनीषा राघव मौजूद रहे।
Trending Videos