सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Youth who fell into vegetable pan in Bhandara dies during treatment

Mainpuri News: भंडारे में सब्जी की कढ़ाई में गिरे युवक की उपचार के दौरान मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 03 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Youth who fell into vegetable pan in Bhandara dies during treatment
फोटो 26 रंजीत का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घिरोर। थाना क्षेत्र के गांव रतवा में आश्रम पर श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद 24 मई को भंडारा हुआ था। यहां भंडारे के लिए पकाई जा रही सब्जी की कढ़ाई में गिरने से गांव नगला रामा निवासी रंजीत सिंह (35) गंभीर रूप से झुलस गया था। तब से उसका उपचार दिल्ली में चल रहा था। मंगलवार की देर शाम उसकी मौत हो गई।
Trending Videos

रंजीत सिंह 24 मई को सब्जी की कढ़ाई में उस समय गिर गया था जब वह लकड़ी से सब्जी को चला रहा था। लकड़ी टूटने से वह खौलती सब्जी की कढ़ाई में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे पहले मेडिकल कॉलेज सैफई ले जाया गया था। गंभीर हालत में पिछले कुछ दिन से उसका दिल्ली सफदरजंग हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था। जहां मंगलवार देर शाम को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से पत्नी भारती के साथ परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन के अनुसार मृतक मजदूरी पर हलवाइयों के साथ भंडारे का भोजन तैयार करवाने गया था। मृतक के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed