सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Actor Siddharth Gupta Seeks Blessings of Premanand Maharaj in Vrindavan

UP: ‘कृष्णावतारम’ का ट्रेलर देखकर प्रेमानंद महाराज ने क्या कहा, अभिनेता सिद्धार्थ गुप्ता भी हुए भावुक

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 11 May 2026 11:27 AM IST
विज्ञापन
सार

फिल्म ‘कृष्णावतारम’ में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सिद्धार्थ गुप्ता वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया। अभिनेता ने बताया कि यह उनकी मां की इच्छा थी, जिसे पूरा करना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा था।

Actor Siddharth Gupta Seeks Blessings of Premanand Maharaj in Vrindavan
‘कृष्णावतारम’ के बाद वृंदावन पहुंचे अभिनेता सिद्धार्थ गुप्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता सिद्धार्थ गुप्ता ने अपनी फिल्म कृष्णावतारम के रिलीज होने के बाद संत प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया। अभिनता खुद ही संत प्रेमानंद महराज के रमणरेती स्थित आश्रम पहुंचे। फिल्म में भगवान श्रीकृष्ण के रूप में अभिनय करने वाले अभिनेता ने संत को फिल्म का ट्रेलर दिखाया।
Trending Videos

 

अभिनेता ने कहा कि उनकी मां का सपना था कि वह वृंदावन जाकर संत प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लें। वह अपनी मां की इच्छा को पूरी करने के लिए वृंदावन आए हैं। यह बात उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने प्रशंसकों से साझा की है। संत प्रेमानंद महाराज से रमणरेती क्षेत्र स्थित श्रीहित राधा केलि कुंज में संत प्रेमानंद से मिलकर सात मई को रिलीज हुई भगवान श्रीकृष्ण की लीला पर आधारित फिल्म कृष्णावतारम के बारे में बताया। उन्होंने संत को फिल्म का ट्रेलर दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर संत प्रेमानंद ने कहा कि समाज को भगवद लीला का दर्शन कराना और चर्चा करना भी एक बड़ी सेवा है। इससे समाज को अपने आराध्य का स्मरण होगा और वह लीला को देखकर भक्ति की ओर बढ़ेंगे। यह भी एक भगवद सेवा के साथ समाज के लिए पुनीत कार्य है। उधर अभिनेता सिद्धार्थ ने बताया कि जिस दिन उन्हें कृष्ण अवतारम में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाने का अवसर मिला, उसी दिन उनकी मां की इच्छा थी कि यह फिल्म दुनिया तक पहुंचे उससे पहले वह संत प्रेमानंद का आशीर्वाद अवश्य लें।

अभिनेता के मन में विचार आया कि मां की यह इच्छा कैसे पूरी होगी, लेकिन कुछ प्रार्थनाएं अपना रास्ता स्वयं बना लेती हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि श्रीकृष्ण की कृपा और पूरी टीम के विश्वास से हमें संत दर्शन और फिल्म का ट्रेलर दिखाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनके लिए यह यह अवसर कोई साधारण पल नहीं था, बल्कि स्वप्न की पूर्ति जैसा था, उनकी मां की प्रार्थना का उत्तर के साथ ही जीवनभर साथ रहने वाला आशीर्वाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed