फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Allegation demanding 4 lakh extortion company director

Mathura News: कंपनी डायरेक्टर से चार लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Allegation demanding 4 lakh extortion company director
कोसीकलां। नवीपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित पेलिकन टोबैको इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर से चार लाख रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में एक नामजद सहित 5-6 अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कंपनी के डायरेक्टर अनिल पांडेय, निवासी जनपद भदोही (उत्तर प्रदेश), ने बताया कि नौ जुलाई की रात वह कंपनी परिसर में मौजूद थे। इसी दौरान सोनू अडाना, निवासी गांव लाडपुर (छाता), हाल निवासी पलवल, अपने 5-6 साथियों के साथ कंपनी परिसर में पहुंचा। आरोपियों ने इलाके में कंपनी संचालित करने के एवज में चार लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। जब डायरेक्टर ने रुपये देने से इनकार कर दिया तो आरोपियों ने तमंचा एवं अन्य हथियार निकालकर उन्हें डराना-धमकाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों ने कहा कि यदि तय समय के भीतर चार लाख रुपये नहीं दिए गए तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों में भय का माहौल व्याप्त हो गया। पुलिस ने नामजद आरोपी सोनू अडाना तथा उसके 5-6 अज्ञात साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed