{"_id":"6a6bb624a20fb5aa3a02fb23","slug":"allegation-of-land-grabbing-via-fraudulent-sale-deed-mathura-news-c-412-1-mt21004-10252-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: फर्जी बैनामा कर जमीन हड़पने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: फर्जी बैनामा कर जमीन हड़पने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौमुहाँ (मथुरा)। थाना जैत क्षेत्र स्थित सनसिटी अनंतम परियोजना में प्लॉट खरीदने वाली ओडिशा निवासी 63 वर्षीय विमलेश खंडेलवाल से कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एसएसपी के आदेश पर थाना जैत पुलिस ने सनसिटी हाईटेक प्रोजेक्ट लिमिटेड के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता राकेश कुमार सिंह, प्रबंधक तथा ओडिशा निवासी सवित राय के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और फर्जी दस्तावेज तैयार करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार विमलेश खंडेलवाल और उनके पति विजय खंडेलवाल ने वर्ष 2021 में सनसिटी अनंतम सेक्टर-2 में 493.35 वर्गमीटर का प्लॉट बुक कर करीब 55.79 लाख रुपये कंपनी के खाते में जमा किए थे। आरोप है कि पूरी राशि जमा होने के बावजूद उनके नाम बैनामा नहीं कराया गया।
महिला का आरोप है कि बीमारी और वृद्धावस्था का लाभ उठाकर उनसे हस्ताक्षर कराए गए और बाद में कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्लॉट का बैनामा सवित राय के नाम करा दिया गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों को कथित फर्जीवाड़े की जानकारी होने के बावजूद बैनामा पंजीकृत कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।