{"_id":"6a6bb48043947921e405f6ff","slug":"allegations-stone-pelting-firing-dispute-in-village-mathura-news-c-412-1-mt21004-10229-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गांव कोटा में विवाद के बाद पथराव, फायरिंग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गांव कोटा में विवाद के बाद पथराव, फायरिंग का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौमुहां। थाना जैंत क्षेत्र के गांव कोटा में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान पथराव हुआ। एक पक्ष ने आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष के आरोपियों ने फायरिंग भी की। उधर, घटना के दौरान एक युवक का तमंचे के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गांव कोटा निवासी सुनील ने गांव के ही प्रशांत, पंकज, राजू, आलिश और विवेक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया है कि वह अपने घर के सामने पशुओं को चारा डाल रहे थे। कभी आरोपी वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की गई। पीड़ित के अनुसार वह जान बचाकर घर के अंदर चले गए, लेकिन कुछ देर बाद आरोपी लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और तमंचे लेकर उनके घर में घुस आए। आरोप है कि पंकज ने तमंचे से दो फायर किए, जबकि अन्य आरोपियों ने ईंट-पत्थरों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में सुनील, अनिल और रेनू घायल हो गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना रहा। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक तमंचे के साथ दिखाई दे रहा है। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वायरल वीडियो को भी साक्ष्य के तौर पर जांच में शामिल किया गया है। वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।