{"_id":"6974aa88a97a7e85980d13d3","slug":"bjp-newly-elected-national-president-nitin-naveen-and-cm-yogi-will-visit-banke-bihari-temple-in-mathura-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और मुख्यमंत्री योगी कल आएंगे मथुरा, बांकेबिहारी के करेंगे दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और मुख्यमंत्री योगी कल आएंगे मथुरा, बांकेबिहारी के करेंगे दर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 24 Jan 2026 04:48 PM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन रविवार को मथुरा आएंगे। इस दाैरान उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी होंगे। वह बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करेंगे। इसको लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है।
मुख्यमंत्री योगी और भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ रविवार को मथुरा आ रहे हैं। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के आने की भी संभावना जताई जा रही है। भाजपाई उनके स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं। प्रशासन भी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष सबसे पहले श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करेंगे और वृंदावन के छटीकरा रोड पर अक्षयपात्र में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहीं कार्यकर्ताओं से भी संवाद करेंगे और पांचजन्य पेक्षागृह में अधिकारियों के बैठक करेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के प्रस्तावित वृंदावन आगमन कार्यक्रम को लेकर डीएम एवं एसएसपी ने श्रीबांकेबिहारी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही श्रीबांकेबिहारी का पूजन एवं दर्शन को लेकर मंदिर के सेवायत गोस्वामियों से भी बात की। इसके बाद उन्होंने चंद्रोदय मंदिर में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
Trending Videos