{"_id":"6a69052eb45051c0210bb55e","slug":"blood-stained-body-of-woman-found-on-cot-in-locked-room-mathura-news-c-412-1-mt21004-10167-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बंद कमरे में खाट पर पड़ा मिला महिला का रक्तरंजित शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बंद कमरे में खाट पर पड़ा मिला महिला का रक्तरंजित शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौमुहां। थाना जैंत क्षेत्र के गांव बाटी में मंगलवार सुबह बंद कमरे में एक महिला का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की किसी नुकीली वस्तु से गले पर वार कर नृशंस हत्या की गई थी। सूचना पर पुलिस, फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे तथा साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी। पति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गांव बाटी के जाटव मोहल्ला निवासी विजय पत्नी राजपाल सोमवार रात घर पर अकेली सोई थीं। उनके पति राजपाल भी बाहर रहकर नौकरी करते हैं। बड़ा बेटा कुलदीप बल्लभगढ़ में मैकेनिकल इंजीनियर है, जबकि छोटा बेटा छोटू उर्फ नेम सिंह मथुरा में पेंटिंग का काम करता है। वह करीब आठ दिन पहले आगरा स्थित अपनी बुआ के यहां एक पारिवारिक कार्यक्रम में गया था। अक्सर वह ही अपनी माँ के साथ घर पर रहता था।
बताया गया कि सोमवार रात करीब साढ़े सात बजे बड़े बेटे की अपनी मां से फोन पर बात हुई थी। मंगलवार सुबह जब छोटू आगरा से लौट रहा था तो उसने मां को कई बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इस पर उसने अपने एक पड़ोसी मित्र को घर जाकर बाइक लेकर उसे छटीकरा से लेने आने के लिए कहा। दोस्त ने जब मुख्य गेट खटखटाया तो गेट नहीं खुला। काफी आवाज लगाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद वह पड़ोसी की छत के रास्ते घर के ऊपरी कमरे पर गया। वहां खाट पर विजय का शव पड़ा था। कमरे में काफी मात्रा में खून फैला हुआ था और महिला के गले पर नुकीले हथियार से किए गए वार के निशान थे। यह देख युवक ने शोर मचा दिया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी राजीव कुमार, सीओ सदर वरुण मिश्रा, थाना प्रभारी जैंत सोनू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार घर के सभी दरवाजे अंदर से बंद मिले। ऊपरी कमरे का मुख्य दरवाजा भी भीतर से बंद था, जबकि एक छोटा दरवाजा खुला मिला, जिससे पड़ोसी अंदर पहुंचे।
इस स्थिति को देखते हुए पुलिस घटना के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।मृतका के पति राजपाल ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द घटना के खुलासे का दावा किया है। संवाद