फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Chand arrested for involvement in meat smuggling

Mathura News: मांस की तस्करी में शामिल चांद गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Chand arrested for involvement in meat smuggling
नौहझील। लैब की रिपोर्ट में गोवंश के मांस की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों में से एक को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में यमुनापुल के पास 19 जून को गोरक्षा दल ने एक ई-रिक्शा को रोका था। ई-रिक्शा से 50 किलो प्रतिबंधित मांस और छुरी बरामद हुई थी। गोरक्षकों ने युवक को पुलिस को सौंप दिया था। पकड़े गए आरोपी की पहचान कोसीकलां निवासी राजा उर्फ राजुद्दीन के रूप में हुई थी। गोरक्षकों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। राजा उर्फ राजुद्दीन से पूछताछ के बाद तीन युवकों के नाम प्राथमिकी में जोड़े।
विज्ञापन

सीओ अमरनाथ यादव ने बताया कि बुधवार सुबह करीब पौने 7 बजे टोली मोहल्ले की गली के सामने बाजना कट से आरोपी नौहझील के टोली मोहल्ला निवासी चांद को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि मामले में नामजद अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। सीओ ने बताया कि चांद पर थाना नौहझील, अलीगढ़ के थाना लोधा में प्राथमिकी दर्ज हैं। इधर शहीद भगत सिंह संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह ने बताया कि चांद को 5 महीने पहले संगठन से निष्कासित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed