सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Chandra Grahan 2026 Changes in darshan system of Banke Bihari temple

Chandra Grahan: बांकेबिहारी मंदिर की दर्शन व्यवस्था में बदलाव, इस समय पर खोले जाएंगे श्रद्धालुओं के लिए पट

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 02 Mar 2026 04:21 PM IST
विज्ञापन
सार

चंद्रग्रहण के चलते वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर की दर्शन व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। ऐसे में सीमित समय के लिए ही श्रद्धालुओं को ठाकुरजी के दर्शन हो सकेंगे। 

Chandra Grahan 2026 Changes in darshan system of Banke Bihari temple
बांकेबिहारी मंदिर में भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

तीन मार्च को पड़ने वाले चंद्रग्रहण के चलते ठाकुर श्री बांकेबिहारी जी महाराज मंदिर में दर्शन व्यवस्था में विशेष परिवर्तन किया गया है। ग्रहण के प्रभाव को देखते हुए मंदिर के कपाट सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक समय तक बंद रहेंगे और श्रद्धालुओं को केवल निर्धारित समय पर ही दर्शन का अवसर मिलेगा।
Trending Videos


मंदिर प्रशासन द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार प्रातःकालीन दर्शन सीमित अवधि के लिए खुलेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः राजभोग सेवा के अंतर्गत सेवायत का निज मंदिर में प्रवेश 05:15 बजे होगा तथा 06:15 बजे दर्शन खुलेंगे। इसके बाद श्रृंगार आरती 06:25 बजे सम्पन्न होगी और 06:30 बजे छींटा देकर दर्शन बंद कर दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजभोग आरती 08:25 बजे होगी जिसके उपरांत पुनः 08:30 बजे पर्दा बंद कर दिया जाएगा। प्रातः 09:00 बजे सेवायत निज मंदिर से बाहर आ जाएंगे। उसके बाद मंदिर पूरे दिन बंद रहेगा। इसी प्रकार शयनभोग सेवा के अंतर्गत सायं 07:00 बजे सेवायत का प्रवेश होगा जबकि श्रद्धालुओं के लिए दर्शन 08:00 बजे खोले जाएंगे। रात्रि 09:55 बजे शयन आरती सम्पन्न होने के बाद 10:00 बजे छींटा देकर मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे तथा 10:30 बजे सेवायत मंदिर से बाहर आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed