सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Administration Gears Up for World-Famous Huranga at Dauji Temple on 5 March

Mathura News: दाऊजी महाराज मंदिर पर हुरंगा की तैयारी, एडीएम और एसपी देहात ने किया निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 02 Mar 2026 09:06 AM IST
विज्ञापन
सार

बलदेव में 5 मार्च को होने वाले विश्व प्रसिद्ध हुरंगा को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुरक्षा, सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया।

Administration Gears Up for World-Famous Huranga at Dauji Temple on 5 March
हुरंगा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

श्री दाऊजी महाराज मंदिर में 5 मार्च को विश्व प्रसिद्ध हुरंगा को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार और एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने मंदिर परिसर समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
Trending Videos

मंदिर परिसर, स्टेडियमनुमा दीर्घा, क्षीरसागर कुंड, पार्किंग स्थल, प्रवेश, निकास मार्ग, वीआईपी व्यवस्था, मुख्य बाजारों का निरीक्षण किया। साफ-सफाई, पेयजल, बैरिकेडिंग, श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारू बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन ने कहा कि हुरंगा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि ब्रज की सांस्कृतिक परंपरा और आस्था का प्रतीक है। सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करेंगे। एसपी देहात ने कहा कि देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। एसपी देहात ने गांव नगला संजा में ग्रामीणों के साथ बैठक कर सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

निरीक्षण में चेयरमैन डॉ मुरारी लाल अग्रवाल, थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, मंदिर प्रबंधक केपी तोमर, कस्बा प्रभारी मिथलेश उपाध्याय, नायब तहसीलदार प्रद्युम्न त्रिपाठी, सुनील पांडेय, आलोक मिश्रा, उमंग त्यागी, गोकुलेश पांडेय, राहुल कुमार, सतेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed