सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Four people arrested for committing robbery using pornographic apps

भाड़े की कार, अश्लील एप: पुलिस ने ऐसे गैंग का किया पर्दाफाश, जिसके जाल में फंसते ही हो जाता है बड़ा कांड

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 02 Mar 2026 09:26 AM IST
विज्ञापन
सार

वृंदावन में अश्लील एप के जरिए युवकों को फंसाकर लूट करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने छह माह में करीब 10 वारदातें कबूली हैं, जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है।

Four people arrested for committing robbery using pornographic apps
वृंदावन कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में चार लूट के आरोपी
विज्ञापन

विस्तार

 अश्लील एप के जरिए युवकों को फंसाकर उनसे लूट करने वाले गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है। तीन दिन पहले रमणरेती क्षेत्र में कन्नौज के श्रद्धालु को कार में डालकर अगवा कर लूट की वारदात देने वाले चार लोगों को पुलिस ने रुक्मिणी विहार से रविवार सुबह गिरफ्तार किया है। तीन की तलाश जारी है। उनके पास से लूट में प्रयोग की भाड़े की कार, मोबाइल एवं नकदी बरामद की है। लुटेरों ने बताया कि उन्होंने छह माह में अश्लील एप के जरिए लगभग 10 लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है, लेकिन पीड़ितों के बदनामी के डर के कारण शिकायत न करने पर वह पुलिस से बचते रहे।
Trending Videos


पुलिस ने रविवार सुबह रुक्मिणी विहार स्थित सीएनजी फीलिंग स्टेशन के समीप से लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े आगरा के जगनेर निवासी दीपक उर्फ रॉबिन, विवेक, मथुरा रिफाइनरी के लाढ़पुर निवासी गुलाब सिंह, उदयवीर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट में प्रयुक्त स्विफ्ट कार, मोबाइल, 13850 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में लुटेरों ने चौकाने वाला खुलासा किया। बताया कि समलैंगिकों के लिए अश्लील एप से लोकेशन मिलने पर कन्नौज के युवक को अपनी बातों पर फंसा लिया। उससे 15 हजार रुपये और सोने की चेन, कान की बाली लूटने के साथ ही उसके मोबाइल से ऑनलाइन 30 हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुटेरों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि घटना को अंजाम देने के लिए कार को वह 75 हजार रुपये प्रति माह के भाड़े पर लेते हैं। आगरा के जिस व्यक्ति से वह भाड़े पर कार ली वह भी महंगे दामों पर कार किराये पर देता है। बताया कि वह पिछले छह माह में लगभग 10 लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। बदनामी के डर से लोग पुलिस में शिकायत नहीं करते यही कारण है कि वह पुलिस की पकड़ से दूर रहे। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि कन्नौज के श्रद्धालु से हुई लूट का खुलासा कर चार लुटेरे गिरफ्तार किए हैं। इसमें संलिप्त तीन और लोगों की तलाश जारी है। लुटेरों के पास से लूट में प्रयुक्त कार, मोबाइल और लूटी गई रकम बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed