सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The Water Power Minister inaugurated projects worth 6.96 crore.

मथुरा में सिंचाई विभाग को नई सौगात: 2.79 करोड़ का भवन, 95 करोड़ से चमकेंगे वृंदावन घाट

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 02 Mar 2026 09:29 AM IST
विज्ञापन
सार

मथुरा में सिंचाई विभाग के कार्य मंडल और अपर खंड आगरा नहर के लिए 2.79 करोड़ रुपये से नया भवन बनेगा। साथ ही वृंदावन के घाटों के विस्तार और सौंदर्यीकरण के लिए 95 करोड़ रुपये की योजना का शिलान्यास किया गया।
 

The Water Power Minister inaugurated projects worth 6.96 crore.
 हवन करते हुए जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह।
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा में सिंचाई विभाग के कार्य मंडल और अपर खंड आगरा नहर का नया भवन तैयार किया जाएगा। इस पर 2.790 करोड़ रुपये की लागात आएगी। रविवार को मंत्री ने कार्यालय परिसर में बने भवनों का 1.5082 करोड़ रुपये की लागत से पुनरुद्धार करने की योजनाओं का लोकार्पण किया।
Trending Videos


रविवार को मथुरा पहुंचे प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सिंचाई कार्य मंडल कार्यालय में परियोजनाओं का लोकार्पण किया। लोकार्पण से पूर्व उन्होंने हवन भी किया। उन्होंने अपर खंड आगरा नहर के नियंत्रणाधीन उप खंडीय कार्यालयों के पुनरुद्धार के लिए 1.2129 करोड़ रुपये की परियोजना का लोकार्पण किया। साथ ही माइनर हुलवाना को शून्य से 13.500 किमी तक पुनर्स्थापना और नहरी भूमि के सीमांकन के कार्य के लिए 1.4483 करोड़ रुपये की परियोजना का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने वृंदावन के घाटों के विस्तार, नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए 95 करोड़ रुपये की योजना का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्य अभियन्ता (गंगा) मेरठ ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, मुख्य अभियन्ता (यमुना) ओखला दिनेश सिंह, अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र सिंह फौगाट, अधीक्षण अभियंता आलोक चतुर्वेदी, अधिशासी अभियंता नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed