{"_id":"6a6fa312f2ae9f5c1402f093","slug":"cheating-of-1191-lakh-in-name-of-plot-fir-against-three-mathura-news-c-412-1-mt21004-10328-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: प्लॉट दिलाने के नाम पर 11.91 लाख की ठगी, तीन पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: प्लॉट दिलाने के नाम पर 11.91 लाख की ठगी, तीन पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौमुहां (मथुरा)। प्लॉट दिलाने के नाम पर 11.91 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में थाना जैत पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि आरोपियों ने पहले वृंदावन में प्लॉट दिलाने का झांसा देकर किस्तों में लाखों रुपये ले लिए। इसके बाद प्लॉट का बैनामा कराने के बजाय दूसरा प्लॉट देने का बहाना बनाकर और रुपये वसूल लिए। बाद में न तो प्लॉट दिया और न ही रकम लौटाई। एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है।
नई दिल्ली के पंजाबी बाग एक्सटेंशन निवासी आरती कुमारी ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह केंद्र सरकार के विभाग में सिविल इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। भगवान श्रीकृष्ण में आस्था होने के कारण वह वृंदावन में अपना एक आवास बनाना चाहती थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात देव सिटी निवासी रणछोर दास से हुई। उसने स्वयं को श्रीश्याम सुंदर होम्स का संचालक बताते हुए केवल कृष्ण भक्तों को प्लॉट उपलब्ध कराने का दावा किया।
शिकायत के अनुसार 16 जुलाई 2023 को रणछोर दास उन्हें एक भूखंड पर ले गया और 100 वर्ग गज का प्लॉट दिखाया। इसकी कीमत 12,800 रुपये प्रति वर्ग गज बताई गई। उसी दिन बुकिंग के नाम पर फोनपे के माध्यम से 51 हजार रुपये लिए गए और रसीद भी दी गई। आरोप है कि इसके बाद अन्य तारीखों में भी पीड़िता ने आरोपी को रुपयों का भुगतान किया। पूरी धनराशि श्रीश्याम सुंदर होम्स के खाते में जमा कराई गई।
विज्ञापन
आरती कुमारी ने बताया कि 11 मई 2024 को जब उन्होंने प्लॉट का बैनामा कराने की बात कही तो रणछोर दास ने बताया कि संबंधित भूमि अब मैलस्टोन रियल इंफ्रा लिमिटेड के हिस्से में चली गई है। इसके बाद उसने विजय भान से संपर्क कराया। विजय भान ने श्याम ठाकुर के माध्यम से प्लॉट संख्या-198 के स्थान पर प्लॉट संख्या-65 देने का आश्वासन दिया। बैनामा कराने के लिए 4.40 लाख रुपये चेक के माध्यम से मैलस्टोन रियल इंफ्रा लिमिटेड के खाते में जमा करा लिए।
आरोप है कि इसके बाद भी बैनामा नहीं कराया गया। संपर्क करने पर आरोपियों ने और रुपयों की मांग की। पीड़िता ने बताया कि रणछोर दास, विजय भान और श्याम ठाकुर ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से कुल 11.91 लाख रुपये हड़प लिए। अब इस मामले में एसएसपी के आदेश पर जैत पुलिस ने रणछोर दास, विजय भान और श्याम ठाकुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।