{"_id":"6a207b569f19cb4d6c0b4dc7","slug":"child-follower-saint-premanand-vrindavan-missing-mathura-news-c-161-1-vrn1004-102998-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: संत प्रेमानंद की अनुयायी का 7 साल का बेटा लापता, सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध; यमुना की ओर ले जाते दिखा बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: संत प्रेमानंद की अनुयायी का 7 साल का बेटा लापता, सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध; यमुना की ओर ले जाते दिखा बच्चा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
सार
वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम के पास से सात वर्षीय बच्चा लापता हो गया, जिसे सीसीटीवी में एक संदिग्ध व्यक्ति के साथ जाते हुए देखा गया है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश तेज कर दी है।
agra police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आगरा से आकर वृंदावनवास कर रही एक महिला का सात साल का बच्चा चोरी होने का मामला सामने आया है। संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम के पास से चोरी हुए बच्चे को मां पिछले दो दिनों से तलाश रही है। दो दिन से अन्न जल त्याग कर बच्चे खोज रही मां ने कोतवाली पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने मां की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।
आगरा के अर्जुन नगर निवासी कविता अपने सात साल के बच्चे लड्डू उर्फ वेद गौतम के साथ पिछले साढ़े तीन साल से संत प्रेमानंद आश्रम के पास किराए के मकान में रहकर वृंदावनवास कर रही हैं। संत प्रेमानंद महाराज के प्रवचनों से प्रेरित होकर वह राधारानी की साधना कर रही हैं। पुलिस सहायता के लिए बुधवार दोपहर कोतवाली पहुंची कविता ने तहरीर देते हुए बताया कि वह 31 मई की शाम पौने छह बजे इस्कॉन में वह और उनका बेटा गोपाल सहस्त्रनाम का पाठ कर रहे थे। इसी बीच बेटा मंदिर से केलिकुंज की ओर निकल गया। पाठ संपन्न होने पर जब बच्चे को तलाश तो वह नहीं मिला।
इस्कॉन के सीसीटीवी कैमरे देखे तो उसमें वह मंदिर से बाहर संत आश्रम की ओर जाता दिख रहा है। कविता ने बताया कि संत आश्रम के गेट के बाहर बच्चा जाता हुआ दिखा। उसके बाद कोई अज्ञात व्यक्ति उसे पकड़ कर यमुना की ओर ले जाता दिखाई दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि जब तक बेटा नहीं मिल जाता है तब तक वह खाना पीना नहीं खाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पति मनोज कुमार गौतम दस वर्ष पहले अलग हो गए। बच्चे के दादा पुलिस विभाग में निरीक्षक के पद पर थे।
विज्ञापन
सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि मां की तहरीर पर बच्चे के अपह्रण की प्राथमिकी दर्ज की गई है। मां के बताए अनुसार सभी संभावित स्थानों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। बच्चे की तलाश में टीम लगी है।

Trending Videos