सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Out-of-Control Truck Triggers Major Highway Crash in Chhata, Two Critically Injured and Traffic Jammed

UP: आगरा-दिल्ली हाईवे पर ट्रक ने मचाया कोहराम, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान; दो लोग हुआ घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 03 Jun 2026 04:21 PM IST
विज्ञापन
सार

छाता के राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक के अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में घुसने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। कार और ट्रक की टक्कर में एक महिला और ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

 

Out-of-Control Truck Triggers Major Highway Crash in Chhata, Two Critically Injured and Traffic Jammed
सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के छाता में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोतवाली के ठीक सामने बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली की ओर जा रहे एक अनियंत्रित ट्रक के अचानक डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन (आगरा की ओर जाने वाले मार्ग) पर आ जाने से कोहराम मच गया। इस ट्रक को बचाने की कोशिश में दिल्ली से आ रही एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
Trending Videos


 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दिल्ली की ओर जा रहे ट्रक अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में आ गया। सामने से आ रही कार के चालक ने टक्कर से बचने के लिए प्रयास किया, लेकिन वह दूसरे ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार और ट्रक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस दुर्घटना में कार सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वहीं, ट्रक चालक की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और राहगीरों की मदद से घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों के सड़क के बीचों-बीच खड़े होने के कारण हाईवे की एक लेन पूरी तरह बाधित हो गई।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed