{"_id":"6a04d2f8b0acb8fdd50c1ae9","slug":"clash-over-land-dispute-eight-arrested-fir-registered-mathura-news-c-160-1-sagr1034-106522-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जमीन के विवाद पर संघर्ष, आठ पकड़े, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जमीन के विवाद पर संघर्ष, आठ पकड़े, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोसीकलां। गांव बठैन खुर्द में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते टकराव में बदल गई, जिसमें दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और फायरिंग हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों के 14 नामजदों के खिलाफ बलवे की प्राथमिकी दर्ज कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, विष्णु और भगवान सिंह पक्ष में लंबे समय से जमीन के लिए विवाद चला आ रहा था। मंगलवार देर रात इसी मामले को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। लाठी-डंडे चले और फायरिंग होने लगी। गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। संघर्ष में एक पक्ष के कैलाश, केशव, विष्णु, महेंद्र, सुंदर, भगवान, धन सिंह, प्रिंस, यश और दूसरे पक्ष से रामनिवास, महावीर, रौनक, सुनील, प्रदीप आदि को नामजद किया गया है।
झगड़े में 6 लोग घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे हालात को काबू में किया। पुलिस ने घटनास्थल से जानकारी के साथ वायरल वीडियो भी जुटाए हैं। इस मामले में पुलिस ने 14 लोगों को नामजद करते हुए बलवे की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का चालान किया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
Trending Videos