सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Clerk Arrested for Taking Bribe in Mathura

मथुरा: रिश्वत लेते पकड़ा गया स्वास्थ्य विभाग का लिपिक, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 24 Mar 2026 01:20 PM IST
विज्ञापन
सार

मथुरा में एंटी करप्शन टीम ने दिव्यांग बोर्ड के लिपिक शशिकांत वर्मा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। वह सरकारी लाभ दिलाने के नाम पर दिव्यांगों से पैसे वसूल रहा था, टीम उससे पूछताछ कर रही है।
 

Clerk Arrested for Taking Bribe in Mathura
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा में एंटी करप्शन टीम ने स्वास्थ्य विभाग के दिव्यांग बोर्ड में कार्यरत एक लिपिक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लिपिक का नाम शशिकांत वर्मा  है। टीम उससे पूछताछ कर रही है। 
Trending Videos



सूत्रों के अनुसार, एंटी करप्शन टीम को लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग के दिव्यांग बोर्ड में अनियमितताओं और रिश्वतखोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इसी क्रम में टीम ने जाल बिछाया और शशिकांत वर्मा को एक दिव्यांग व्यक्ति से सरकारी लाभ दिलाने के एवज में रिश्वत लेते हुए पकड़ा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वर्मा दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र बनाने और अन्य संबंधित कार्यों में रिश्वत की मांग करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पुख्ता होने के बाद, एंटी करप्शन टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया। जैसे ही शशिकांत वर्मा ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, टीम ने उसे धर दबोचा। तलाशी के दौरान, उसके पास से रिश्वत की राशि और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं। टीम ने गिरफ्तार लिपिक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed