फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Divisional Office of PWD to Open Banke Bihari Corridor

Mathura News: श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर के लिए मथुरा में खुलेगा लोक निर्माण विभाग का नया खंडीय कार्यालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Divisional Office of PWD to Open Banke Bihari Corridor
मथुरा। श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर निर्माण के लिए जिले में लोक निर्माण विभाग का नया खंडीय कार्यालय स्थापित होगा। नए खंड को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क रोजगार योजना एवं मथुरा-वृंदावन विधानसभा क्षेत्र की सड़कें भी दी जा सकती हैं। हालांकि जिले में पहले से ही दो खंडीय कार्यालय मौजूद हैं।
विज्ञापन


वृंदावन में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा प्रस्तावित ठाकुर श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर के निर्माण कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। जिले में पहले से ही दो खंड, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड और निर्माण खंड-एक के नाम से मौजूद हैं। नए खंड के लिए विभाग ने तैयारियां आरंभ कर दी हैं।
विज्ञापन

कॉरिडोर के लिए वृंदावन में 2.28 हेक्टेयर भूमि में 600 करोड़ रुपये की लागत से ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के चारों ओर सुव्यवस्थित कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए मंदिर के आसपास के क्षेत्र में करीब 400 भवनों एवं दुकानों का अधिग्रहण किया जाना है जबकि अभी तक मात्र 19 भवनों का ही अधिग्रहण किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिग्रहण की कार्रवाई पूरी होने के बाद यहां लोक निर्माण विभाग द्वारा सभी गैरजरूरी भवनों को गिराकर कॉरिडोर का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग का पृथक कॉरिडोर खंड स्थापित किया जाएगा। यह खंड आरंभ में कॉरिडोर का निर्माण कराएगा। इसके साथ इसमें प्रधानमंत्री ग्राम स्वरोजगार योजना और मथुरा-वृंदावन विधानसभा क्षेत्र की विभागीय सड़कों का अनुरक्षण भी इसी खंड को दिया जा सकता है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष ने मुख्य अभियंता आगरा वृत्त से प्रस्ताव मांगा था। मुख्य अभियंता ने सिविल लाइंस स्थित प्रांतीय खंड के पुराने कार्यालय भवन में नया खंड बनाने का प्रस्ताव बनाकर विभागाध्यक्ष के पास भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed