{"_id":"6a6fa21072bb4c9aba06a18c","slug":"elderly-man-dies-roof-girders-collapse-mathura-news-c-160-1-sagr1034-106913-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: निर्माणाधीन मकान में छत के गार्डर गिरने से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: निर्माणाधीन मकान में छत के गार्डर गिरने से वृद्ध की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां। ऑफिसर कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान की छत डालने के दौरान हुए हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। बीम पर चढ़ाई जा रही तीन भारी लोहे की गार्डर अचानक खिसककर नीचे गिर गईं, जिनकी चपेट में आने से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान फरीदाबाद के निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
तांगड़ा निवासी गोपीचंद (72) ऑफिसर कॉलोनी स्थित खेत पर एक कमरे का निर्माण करा रहे थे। रविवार सुबह करीब 11 बजे मजदूर छत डालने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान बीम पर रखी तीनों लोहे की गार्डर अचानक नीचे गिर गईं। पास खड़े गोपीचंद इसकी चपेट में आ गए।
हादसे के बाद मजदूरों ने ग्रामीणों की मदद से गार्डर हटाकर उन्हें बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल गोपीचंद को परिजन उपचार के लिए फरीदाबाद के निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।