{"_id":"69fed5e341571aa94e0dce41","slug":"event-manager-arrested-for-allegedly-harassment-woman-in-vrindavan-on-job-promise-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से धोखा: इवेंट मैनेजर ने नौकरी के बहाने बुलाई वृंदावन, गेस्ट हाउस में किया गंदा काम; आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से धोखा: इवेंट मैनेजर ने नौकरी के बहाने बुलाई वृंदावन, गेस्ट हाउस में किया गंदा काम; आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 09 May 2026 12:06 PM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली की युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर वृंदावन लाकर दुष्कर्म करने के आरोपी इवेंट मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद आरोपी तीन महीने से फरार चल रहा था, जिसे पानीघाट तिराहे के पास से पकड़ा गया।
arrested, arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
वृंदावन में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले इवेंट मैनेजर को पुलिस ने पानीघाट तिराहा से गिरफ्तार किया है। दिल्ली से युवती को वृंदावन लाकर एक गेस्ट हाउस में घटना को अंजाम देने के बाद वह पिछले तीन माह से पुलिस की पकड़ से दूर था।
दिल्ली के पीतमपुरा निवासी हर्ष गिरधर तीन माह पहले यमुना विहार निवासी एक युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर वृंदावन लाया था। यहां रमणरेती मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस में उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने दिल्ली के मंडावली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामला वृंदावन कोतवाली क्षेत्र का होने के कारण एक माह पूर्व केस यहां ट्रांसफर किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी श्लोक कुमार ने टीम गठित की, जिसमें कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पांडेय, जिनेंद्र यादव, रितेश कुमार और नितिन मलिक को शामिल किया गया। टीम ने आरोपी हर्ष गिरधर को पानीघाट तिराहे के समीप से गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि आरोपी दिल्ली में इवेंट मैनेजर के रूप में कार्य करता है। उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की है।
Trending Videos