सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Farah athletes dominated children's sports competition

Mathura News: बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में फरह के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Farah athletes dominated children's sports competition
विज्ञापन
फरह। अयोध्या में 9 से 11 मार्च तक आयोजित 36वीं राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में फरह ब्लॉक के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
Trending Videos

प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय बरौदा मसरखपुर की छात्रा कुमारी वर्षा ने कुश्ती स्पर्धा के 25 से 30 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर के छात्र देव गुर्जर ने 30 से 35 किलोग्राम भार वर्ग की कुश्ती में रजत पदक हासिल किया। इसी प्रकार उच्च प्राथमिक विद्यालय बरौदा मसरकपुर की छात्रा कुमारी राधिका ने 35 से 40 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक व 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय बरौली ब्लॉक चौमुहां के छात्र मयंक कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉक पीटीआई संजीव कुमार आजाद ने बताया कि प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्र स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए किया गया है। जिला व्यायाम शिक्षिका सीमा, प्रशिक्षक कृपा शंकर, अरुण निरंकारी, मदन मोहन, जमुना प्रसाद, राजेश पचौरी और मुनेंद्र सिंह आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed