फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Father in car abducts child who was with his mother

Mathura News: मां के साथ जा रहे बच्चे को उठा ले गया कार सवार पिता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Father in car abducts child who was with his mother
कोसीकलां। बलदेवगंज में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कार सवार युवक मां के साथ जा रहे 8 वर्षीय बालक को अपने साथ ले गया। लोगों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा पाया गया। बच्चे की मां ने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब छह बजे बलदेवगंज में एक कार के पास मौजूद युवक ने महिला के साथ जा रहे बच्चे को कार में बैठा लिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि कस्बा निवासी महिला अपने 8 वर्षीय पुत्र और भतीजी के साथ बाजार से लौट रही थी। महिला की शादी करीब 13 वर्ष पूर्व बल्लभगढ़ निवासी युवक के साथ हुई थी, बताया गया कि विवाद के चलते महिला पिछले कुछ समय से अलग रह रही है। आरोप है कि इसी दौरान पति वहां पहुंचा और बच्चे को अपने साथ कार में ले गया। लोगों ने घटना को अपहरण समझकर पुलिस को सूचना दे दी। सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि महिला ने इस मामले में थाने पर तहरीर दी है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed