सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Gas shortages are ruining the taste of food.

Mathura News: गैस की किल्लत बिगाड़ रही खाने का स्वाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Gas shortages are ruining the taste of food.
विज्ञापन
मथुरा। पश्चिमी एशिया में युद्ध के बाद तनाव के हालात हैं। ऐसे में व्यवसायिक गैस सिलिंडर की अनुपलब्धता और बढ़ती महंगाई ने शहर और हाईवे किनारे चलने वाले वाले होटल-ढाबा संचालकों की चिंता बढ़ा दी है। यहां उपलब्ध संसाधनों से कच्चा-पक्का खाना बनाया जा रहा है। जो खाने का स्वाद बिगाड़ रहा है। वहीं होटल-ढाबा संचालक इस स्थिति से निपटने के लिए गैस के स्थान पर अन्य विकल्प तलाश रहे हैं।
Trending Videos

होटल-ढाबा संचालकों के अनुसार रसोई गैस की कीमतें बढ़ने और आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता के कारण ढाबा चलाना मुश्किल हो जाएगा। कुछ संचालक लकड़ी, कोयला, गोबर के उपले या अन्य पारंपरिक ईंधन के विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। बड़ी संख्या में शहर और हाईवे पर काम करने वाले मजदूर, रिक्शा चालक और दिहाड़ी कामगार सस्ते भोजन के लिए ढाबों पर निर्भर रहते हैं। यदि होटल-ढाबों में खाने के दाम बढ़े तो सबसे ज्यादा असर इन्हीं लोगों पर पड़ेगा। होटल संचालकों ने प्रशासन से होटल और ढाबों के लिए रसोई गैस की आपूर्ति और कीमतों को लेकर स्पष्ट व्यवस्था की मांग की है, जिससे आम लोगों को सस्ता भोजन मिलता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
दो या तीन दिनों की गैस बची हुई है। इसी से काम चला रहे हैं। एजेंसी ने आगे की बुकिंग लेना बंद कर दिया है। होटल में आने वाले ग्राहकों को खाने के लिए मना कर देंगे लेकिन जो कर्मचारी यहां काम कर रहे हैं वह खाना खाने के लिए कहां जाएंगे। -श्याम चतुर्वेदी, होटल स्वामी


रिफाइनरी से पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति की जा रही है। वर्तमान में 30 से अधिक दिनों का स्टॉक मौजूद है। जिले भर के सभी पेट्रोल पंप पर भी कई दिनों का स्टॉक है। लोग भ्रम की स्थिति में हैं जबकि स्थिति सामान्य है। -जगदीश सिंह, अध्यक्ष मथुरा पेट्रोलियम एसोसिएशन


सरकार द्वारा 25 दिन बाद रसोई गैस की बुकिंग करने का निर्णय लिया है। इस कारण भीड़ दिखाई दे रही है। इस प्रकार के निर्णय पहले भी लिए गए हैं। कुछ दिन के बाद सब नियमित हो जाएगा। किसी को समस्या नहीं होगी। -अब्दुल जब्बार, अध्यक्ष एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन


रविवार को प्लांट बंद रहने के कारण कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर नहीं आ सके। अंतिम आपूर्ति शनिवार को मिली थी उसे वितरित किया गया। सोमवार से सरकार के आदेश पर आपूर्ति बंद कर दी गई है। अभय शर्मा, सचिव, ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed