फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Guru Purnima Today

गुरु पूर्णिमा आज : गुरुओं की गद्दियां सजीं, श्रद्धा के रंग में रंगा वृंदावन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Guru Purnima Today
वृंदावन। गुरु पूर्णिमा पर आज धर्मनगरी भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगी नजर आएगी। श्रीबांकेबिहारी मंदिर सहित प्रमुख मठों, मंदिरों, आश्रमों और संतों के निज निवासों में गुरुपूजन, चरण वंदन, भंडारे और सत्संग के आयोजनों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा पर श्रीबांकेबिहारी मंदिर और प्राचीन श्रीहरिदासपीठ में स्वामी हरिदास के अनुज एवं बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत गोस्वामी समाज के कुलपुरुष गोस्वामी जगन्नाथ महाराज का 508वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान मंदिर परिसर में स्वामी हरिदास और गोस्वामी जगन्नाथ महाराज के चित्रपटों का पूजन-अर्चन, भोग अर्पण और विशेष धार्मिक अनुष्ठान होंगे। श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत एवं इतिहासकार आचार्य प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी ने बताया कि गोस्वामी जगन्नाथ महाराज का जन्म वर्ष 1518 ईस्वी में तत्कालीन हरीगढ़ (वर्तमान अलीगढ़) के हरिदासपुर गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम आशुधीर सारस्वत और माता का नाम गंगादेवी था। वे स्वामी हरिदास के मझले भ्राता थे।
विज्ञापन

पुलिस ने भी चाक चौबंद व्यवस्थाएं
भीड़ को ध्यान में रखकर स्थानीय पुलिस ने व्यवस्था दुरुस्त कर दी है। प्रमुख मंदिरों और आश्रमों के बाहर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। यातायात सुचारु रहे इसके लिए यातायात पुलिस ने पूरी योजना तैयार की है। रुट के हिसाब से ई रिक्शाओं का संचालन कराया जाएगा। बाहरी गाड़ियों को शहर के अंदर नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed