सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   hema malini,mp

Mathura News: हेमामालिनी ने वित्त मंत्री को मथुरा आने का दिया न्योता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
hema malini,mp
विज्ञापन
फोटो-
Trending Videos

हेमामालिनी ने वित्त मंत्री को मथुरा आने का दिया न्योता
- सांसद ने उद्यमियों से वित्त मंत्री की बैठक कराने का किया था वादा
मथुरा। सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने दिल्ली जाकर वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण से शुक्रवार को मुलाकात की। उन्होंने वित्त मंत्री को कान्हा की नगरी मथुरा आकर बजट से पूर्व उद्यमियों की समस्याएं सुनने के लिए कहा। वित्त मंत्री ने आश्वासन दिया है कि वह मथुरा जरूर आएंगी।
दरअसल, १३ जनवरी को मथुरा के नेशनल चैंबर्स ऑफ कामर्स से जुड़े उद्यमियों ने चैंबर भवन में बैठक बुलाई थी, जिसमें सांसद को अतिथि के तौर पर बुलाया गया था। उद्यमियों ने एक-एक करके समस्याओं को अवगत कराया और मथुरा में उद्योग लगें, इसके लिए बजट में विशेष प्रावधान करने की भी मांग की थी। इस पर सांसद ने उद्यमियों को आश्वासन दिया था कि वह २० जनवरी को दिल्ली जाकर वित्त मंत्री से मुलाकात कर मथुरा आने के लिए कहेंगे। सांसद ने बताया कि धार्मिक नगरी मथुरा में पर्यटक तो आते हैं लेकिन यहां पर रोजगार के साधन भी होने चाहिए। यह तभी संभव है जब यहां पर उद्योग लगाए जाएं और लोगों को रोजगार मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed