सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Holika was burnt with great intensity after Bhadra period ended

Holika Dahan 2026: भद्रा काल समाप्त होते ही धू-धू कर जली होलिका, भक्त प्रहलाद के लगे जयकारे

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 02 Mar 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
सार

भद्रा काल समाप्त होने के साथ ही होलिका धू-धू कर जलने लगी। इसी के साथ भक्त प्रहलाद की जय-जयकार गूंज उठी। अब बुधवार को गुलाल व रंगों की होली खेली जाएगी।

Holika was burnt with great intensity after Bhadra period ended
होलिका में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

भद्रा काल समाप्त होने के साथ ही सोमवार रात 9:00 बजे के बाद गली-मोहल्लों और तिराहों-चौराहों पर रखीं होलिका धू-धू कर जलने लगीं। देखते ही देखते हर तरफ होलिका की लपटें दूर-दूर तक नजर आने लगीं, लेकिन भक्त प्रह्लाद सुरक्षित रहे। होलिका मैया और भक्त प्रहलाद की जय जयकार से वातावरण गूंज उठा। 
Trending Videos


छोटी होली का उल्लास सोमवार सुबह से ही घर-घर में शुरू हो गया। घर-घर में पूड़ी-कचौड़ी, खीर आदि पकवान बनाए गए। होलिका पूजन के लिए महिलाओं की कतार लगना शुरू हो गई। यह क्रम दोपहर बाद तक चलता रहा। रात में 9:00 बजने के साथ होलिका दहन का क्रम जारी हो गया, लेकिन कुछ स्थानों पर देर रात होलिका दहन किया गया। होलीगेट पर कार्ष्णि गुरू शरणानंद महाराज, विधायक श्रीकांत शर्मा समेत अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने होलिका पूजन किया। इसके बाद करीब रात 2:00 बजे होलिका दहन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात तक गोकर्णनाथ तिराहा, जयसिंहपुरा, अंतापाड़ा, झींगुरपुरा, पुराना बस स्टैंड, सदर, बाढ़पुरा डैंपियर नगर, लोहवन, लक्ष्मीनगर, धौलीप्याऊ, कृष्णानगर, राधा नगर, महाविद्या, गोविंद नगर, क्वालिटी तिराहा, कृष्णापुरी, रंगेश्वर महादेव तिराहा आदि पर होलिका दहन किया गया। सोमवार रात से लेकर मंगलवार तड़के तक जिले में करीब दो हजार स्थानों पर होलिका दहन हुआ। घरों पर भी होलिका जलाई गईं। मंगलवार को चंद्रग्रहण के कारण लोग अब बुधवार को रंगों की होली खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed