फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Loving work humans while hating work of devil Indresh

प्रेम करना इंसान और नफरत करना शैतान का काम: इंद्रेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Loving work humans while hating work of devil Indresh
वृंदावन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश ने कहा कि सृष्टि के आरंभ और अंत में शिव ही हैं। उनकी विशेषता है कि वे सभी को प्रेम करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास दो विकल्प हैं कि किससे प्रेम करना है किससे दूरी बनानी है। उन्होंने कहा कि किसी से नफरत नहीं करनी चाहिए । प्रेम करना इंसान का और नफरत करना शैतान का काम है। बुराई के रास्ते पर चलने वाला खुद बर्बाद होता है और दूसरों को भी बर्बाद कर देता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को इंद्रेश श्रावण मास के पहले दिन प्रियाकांतजु मंदिर में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान छटीकरा मार्ग स्थित मंदिर में हजारों शिवभक्तों ने ब्रज की मिट्टी से एक लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर मंत्रोच्चार के साथ पंचामृत, फल और बेलपत्र से पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक किया। इंद्रेश और देवकीनंदन महाराज ने भी रुद्राभिषेक कर विश्व शांति की कामना की। महाशिवपुराण कथा से पहले इंद्रेश, प्रचारक रूपेश, दयालु महाराज और मुख्य यजमान ने व्यासपीठ का पूजन किया। देवकीनंदन महाराज ने बताया कि शिव न्याय के देवता हैं। इंसान को सद्गुणों को धारण कर जीवन जीना चाहिए।
विज्ञापन



कल आएंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एक अगस्त को प्रियाकांतजु मंदिर पहुंचेंगी। वह पार्थिव शिवलिंग अभिषेक और पूजन में शामिल होंगी। राज्यपाल सुबह 10.30 बजे मंदिर पहुंचकर देवकीनंदन महाराज से भेंट करेंगी। इसके बाद वह रुद्राभिषेक करेंगी और शाम 4 बजे से सेवाकार्यों में सहभागिता के बाद शिवमहापुराण कथा का श्रवण करेंगी। इससे पूर्व राज्यपाल छपरा-मथुरा एक्सप्रेस से मथुरा जंक्शन पहुंचेंगी। राज्यपाल के लिए ट्रेन में विशेष सैलून कोच लगाया जाएगा, जिसमें आवास, बैठक और सुरक्षा संबंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार सैलून कोच को मथुरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म आठ पर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया जाएगा। राज्यपाल के आगमन को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), जीआरपी और स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की गई है। स्टेशन परिसर, प्लेटफार्मों और प्रवेश द्वारों पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed