फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mahadev is pleased by a single vessel of water.

Mathura News: एक लोटा जल से प्रसन्न हो जाते हैं महादेव - देवकीनंदन महाराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Mahadev is pleased by a single vessel of water.
प्रियाकांतजू मंदिर में पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक करते हुए श्रद्धालु। 
वृंदावन। प्रियाकांतजू मंदिर में आयोजित पार्थिव शिवलिंग महोत्सव एवं महाशिवपुराण कथा के चौथे दिन रविवार को श्रद्धालुओं ने 3 लाख 11 हजार पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर अभिषेक किया। कथा के दौरान देवकीनंदन महाराज ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव का अत्यंत प्रिय महीना है।श्रद्धा से अर्पित किया गया एक लोटा जल भी भोलेनाथ को प्रसन्न कर देता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पवित्र मन से किया गया जलाभिषेक मन को निर्मल बनाकर नकारात्मक विचारों को दूर करता है। सावन में पार्थिव शिवलिंग का निर्माण, रुद्राभिषेक और विधिपूर्वक विसर्जन करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना या रोजगार हासिल करना नहीं बल्कि श्रेष्ठ चरित्र, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रभक्ति से युक्त नागरिक तैयार करना भी होना चाहिए। विद्यालय और परिवारों में रामायण, श्रीमद्भगवद्गीता का अध्ययन कराया जाना चाहिए। इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर उनका रुद्राभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed