सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   man died of heart attack while drinking tea in Mathura, video viral

UP: चाय पीते-पीते 34 सेकंड में व्यक्ति की माैत...जमीन पर बेहोश होकर गिरे, फिर नहीं उठ सके; वीडियो वायरल

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 14 Jan 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दुकान पर चाय पीते हुए व्यक्ति अचानक से जमीन पर गिर पड़ा। लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

man died of heart attack while drinking tea in Mathura, video viral
हार्ट अटैक से व्यक्ति की माैत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के गोवर्धन चौराहे पर चाय पीते समय एक व्यक्ति बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। आनन-फानन में मौजूद लोग 10 कदम दूरी पर स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन व्यक्ति ने रास्ते में दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने हार्ट अटैक से मृत्यु होने का कारण बताया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Trending Videos


घटना सोमवार की है। कोतवाली कृष्णानगर के राधा नगर पुलिया निवासी देवकीनंदन गोवर्धन चौराहे के निकट स्थित एक निजी अस्पताल में जुकाम और खांसी की दवा लेने के लिए गए थे। इससे पहले वह अस्पताल से 10 कदम दूरी पर स्थित चाय की दुकान पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 चाय पीते समय वह अचेत होकर जमीन पर गिर गए। मौजूद लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वारयल हो रहा है। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें-UP: 'गंदे आदमी के साथ कैसे...', महिला से की अश्लील बातें, फिर थाने में अर्धनग्न हुआ दरोगा; जानें पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed