सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Massive fire breaks out at clothing store in Mathura

Mathura News: रेडीमेड कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, दमकल ने जेसीबी से तुड़वाया शटर; जल गया 20 लाख का माल

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 10 May 2026 12:26 PM IST
विज्ञापन
सार

मथुरा के बलदेव में कपड़ों की दुकान में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। 

Massive fire breaks out at clothing store in Mathura
मथुरा में कपड़े की दुकान में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के बलदेव में रीढ़ा मोहल्ला में पथवारी देवी मंदिर के पास शनिवार देर रात को रेडीमेड कपड़ों की दुकान में भीषण आग लग गई। आग में लाखों रुपये का रेडीमेड कपड़ा व सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी विकराल थी देखते ही देखते पूरी दुकान को चपेट में ले लिया, दूर-दूर तक लपटें दिखाई देने लगीं। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया, तब तक दुकान में रखा लगभग 20 लाख रुपये का माल जलकर राख हो चुका था।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार मेदूआं निवासी योगेश चौधरी पुत्र वीरपाल सिंह की रीढ़ा मोहल्ला में ब्रदर्स फैशन प्वाइंट नाम से रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। दुकान रवि तोमर से किराए पर ले रखी है। शनिवार रात करीब 8.30 बजे योगेश रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। एक घंटे बाद स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सूचना मिलने पर पुलिस व दमकल मौके पर पहुंच गए। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग भीषण थी कि कोई दुकान का शटर खोलने की हिम्मत नहीं जुटा सका। जेसीबी से शटर तुड़वाया गया, स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, एक घंटे बाद पहुंची दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का अभियान तेज किया। लोगों ने सबमर्सिबल व पानी के संसाधनों से आग बुझाने में सहयोग किया। आसपास के घरों में लगे सोलर प्लांट की रोशनी से राहत व बचाव कार्य में मदद मिली।

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, तब तक दुकान में रखा रेडीमेड कपड़ा, फर्नीचर अन्य सामान जल चुका था। व्यापारी योगेश चौधरी ने बताया लगभग 20 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। यह दुकान तीन साल से कर रहे हैं। दुकान बंद करके अच्छी तरह से गए थे, लेकिन पता नहीं क्या हुआ। संभावित शार्ट सर्किट से आग लगी है। सूचना पर ब्लॉक प्रमुख प्रतीक सिंह पहुंच गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed