{"_id":"6aa28ef11e65f8854a0550c6","slug":"massive-fire-breaks-out-at-tent-warehouse-in-mathura-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में टेंट गोदाम में भीषण आग: दो किमी दूर से दिखा धुआं, दमकल की चार गाड़ियां लपटों पर काबू पाने में जुटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में टेंट गोदाम में भीषण आग: दो किमी दूर से दिखा धुआं, दमकल की चार गाड़ियां लपटों पर काबू पाने में जुटीं
Thu, 10 Sep 2026 04:35 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 10 Sep 2026 04:35 PM IST
सार
मथुरा में टेंट गोदाम में भीषण आग लग गई। धुएं का गुबार करीब दो किमी दूर तक दिखाई दिया। लपटों को देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। दमकल की चार गाड़ियां माैके पर आग बुझाने में जुटी हैं।
विज्ञापन
मथुरा में टेंट गोदाम में लगी भीषण आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में वृंदावन-छटीकरा मार्ग स्थित प्रियाकांत जू मंदिर के सामने कृष्णा फन लैंड के बराबर में बने टेंट के गोदाम में गुरुवार दोपहर अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम से उठता धुएं का गुबार करीब दो किलोमीटर दूर से ही दिखाई दे रहा था। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गोदाम से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और गोदाम में रखा टेंट का सामान धू-धूकर जलने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की विकरालता के कारण सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2026 ">http://
सूचना मिलते ही थाना जैंत पुलिस मौके पर पहुंच गई। आग की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। इसके बाद दमकल की करीब चर गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास में जुट गईं। दमकल कर्मियों ने आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का अभी स्पष्ट आकलन नहीं हो सका है।
एफएसओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि गोदाम में सजावट का सामान जैसे फूल, कुर्सियां, तस्वीरें आदि रखी हुईं थीं। माैके पर दमकल की चार गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुईं हैं। आग की लपटों को लगभग काबू कर लिया है। किसी तरह की कोई जनहानि नहीं है। गोदाम का टिनशेड झुक चुका है।

#WATCH मथुरा(उत्तर प्रदेश): जैंत क्षेत्र में टेंट के गोदाम में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। कई दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। https://t.co/pDKaxl7Njn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2026
सूचना मिलते ही थाना जैंत पुलिस मौके पर पहुंच गई। आग की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। इसके बाद दमकल की करीब चर गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास में जुट गईं। दमकल कर्मियों ने आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का अभी स्पष्ट आकलन नहीं हो सका है।
एफएसओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि गोदाम में सजावट का सामान जैसे फूल, कुर्सियां, तस्वीरें आदि रखी हुईं थीं। माैके पर दमकल की चार गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुईं हैं। आग की लपटों को लगभग काबू कर लिया है। किसी तरह की कोई जनहानि नहीं है। गोदाम का टिनशेड झुक चुका है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2026 ">http://
#WATCH मथुरा(उत्तर प्रदेश): एफएसओ नरेंद्र सिंह ने बताया, "हमारी 4 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। आग पर काबू पा लिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है।" https://t.co/KzouagmefN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2026