सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura News: Huge Crowd Reached for Banke Bihari Mandir Darshan in Vrindavan

बांके बिहारी मंदिर: ठाकुरजी के दर्शन से पहले भीड़ के दबाव में चीख पड़े बच्चे-महिलाएं, ट्रैफिक व्यवस्था हुई फेल

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 24 Mar 2026 12:13 PM IST
विज्ञापन
सार

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में भारी भीड़ के कारण हालात बेकाबू हो गए और धक्कामुक्की की स्थिति बन गई। पुलिस और बैरिकेडिंग व्यवस्था भीड़ के आगे कमजोर पड़ती नजर आई, जिससे श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हुई।
 

Mathura News: Huge Crowd Reached for Banke Bihari Mandir Darshan in Vrindavan
बांके बिहारी दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 श्री बांकेबिहारी मंदिर में एक बार फिर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब मंदिर परिसर में पहुंचने लगा, जो दोपहर तक बेकाबू हालात में दिखा। मंदिर के बाहर की गलियों और बाजारों में भी पैर रखने तक की जगह नहीं बची।
Trending Videos


 

दुकानों के सामने और मार्गों पर भक्तों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे पूरे क्षेत्र में जाम जैसे हालात बन गए। भीड़ के बीच सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों और बुजुर्ग महिलाओं को झेलनी पड़ी। कई जगहों पर धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई, जिससे लोग घबराए नजर आए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीड़ के दबाव में कई श्रद्धालु एक-दूसरे से बिछड़ गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तैनात पुलिस बल के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस द्वारा बनाए गए बैरिकेट और मार्ग नियंत्रण व्यवस्था भी भीड़ के आगे बेअसर साबित हुई। हालात संभालने के लिए श्रद्धालुओं को रोक-रोककर भेजा गया, लेकिन संख्या इतनी अधिक थी कि व्यवस्था लगातार टूटती नजर आई। निर्धारित स्थानों पर श्रद्धालुओं को रोकने की योजना सफल नहीं हो सकी और भीड़ सीधे मंदिर की ओर बढ़ती रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed