{"_id":"6a01f7b67dd79b51480ec5c7","slug":"narendra-pulling-car-with-his-teeth-is-on-his-way-to-meet-sant-premanand-2026-05-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sant Premanand: संत प्रेमानंद के ऐसे भक्त, दांतों से कार खींचते हुए जा रहे वृंदावन, 50 किमी का सफर पूरा; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Premanand: संत प्रेमानंद के ऐसे भक्त, दांतों से कार खींचते हुए जा रहे वृंदावन, 50 किमी का सफर पूरा; VIDEO
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 11 May 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
सार
वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद से मिलने के लिए एक भक्त दांतों से कार खींचते हुए जा रहे हैं। वह अब तक 50 किमी की यात्रा पूरी भी कर चुके हैं। दांतों से कार खींचकर जा रहे शख्स की भक्ति देख लोग जगह-जगह स्वागत भी कर रहे हैं।
दांतों से कार खींच रहे नरेंद्र।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने और उनसे मिलने के लिए एक व्यक्ति अलीगढ़ से एक अनोखे अंदाज में जा रहा है। व्यक्ति जब मथुरा के सुरीर कस्बा से निकला तो कौतूहल का विषय बन गया। अलीगढ़ के गांव छजूपुर निवासी नरेंद्र सिंह संत प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनकर भाव विभोर हो गए। उनके मन में संत प्रेमानंद से मिलने की इच्छा उठी।
Trending Videos
इसके बाद वे अपने दांतों से कार को खींचते हुए वृंदावन की ओर से चल दिए। कार को खींचते हुए नरेंद्र जब कस्बे के गांव नगला पाती से गुजरे तो ठाकुर अशोक सिंह ने उनका और उनके साथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्हें देखने के लिए आसपास के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। नरेंद्र ने बताया कि पैदल यात्रा पांच मई को गांव से शुरू की थी। एक सप्ताह में करीब 50 किलोमीटर की दूरी पूरी हो चुकी है। इस दौरान कई स्थानों पर लोगों ने नरेंद्र और उनके साथियों का स्वागत किया।
ये भी पढ़ें-नाला सफाई पर हंगामा: नगर निगम के सदन में पार्षदों का धरना, गेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल; तस्वीरें
ये भी पढ़ें-नाला सफाई पर हंगामा: नगर निगम के सदन में पार्षदों का धरना, गेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल; तस्वीरें