{"_id":"6a04d3d705765ab3180dc1b3","slug":"police-and-administration-take-strict-stance-on-parikrama-preparations-mathura-news-c-412-1-mt21002-7944-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बलदेव में परिक्रमा की तैयारियों पर पुलिस-प्रशासन सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बलदेव में परिक्रमा की तैयारियों पर पुलिस-प्रशासन सख्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलदेव। अधिक मास में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के लिए पुलिस और प्रशासन ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की। एसडीएम ऊषा सिंह और सीओ श्वेता वर्मा ने थाना प्रांगण में बैठक कर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त न करने की बात कहते हुए बलदेव-खड़ैरा मार्ग रजवाहा पुलिया की मरम्मत के साथ नगर पंचायत को साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, आरओ पानी और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने का कहा। नाला निर्माण स्थल पर सफाई और इंटरलॉकिंग सड़क दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए गए। मेडिकल कैंप, एम्बुलेंस, बिजली कटौती न करने और दशहरा पर यमुना तट पर गोताखोरों और बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने को कहा गया।
कल्याण सेवा समिति ने अवैध मिट्टी खनन रोकने, पुलिया निर्माण और खराब आरओ सिस्टम चालू करने की मांग की। अधिकारियों ने इन समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार, एसडीओ विद्युत प्रकाश सिंह, कस्बा प्रभारी वीरपाल सिंह, सभासद बलराम शर्मा, रवि पांडेय, बबलू सोनी, सुरेंद्र सिकरवार, श्याम मोदी, मनीष गर्गाचार्य, विनय अग्रवाल, भूरा पांडेय आदि थे। संवाद
Trending Videos