{"_id":"6173097f88902a40f1220e72","slug":"products-from-across-the-country-will-be-decorated-in-the-city-of-religion-mathura-news-mtr5074328141","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म नगरी में सजेंगे देश भर के उत्पाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म नगरी में सजेंगे देश भर के उत्पाद
विज्ञापन

मथुरा। बांकेबिहारी की नगरी वृंदावन में यमुना किनारे कुंभ स्थल क्षेत्र में आयोजित होने जा रहे ब्रज रज उत्सव में देश भर के प्रख्यात उत्पादों की हुनर हाट लगने जा रही है। इसमें विभिन्न राज्यों के शिल्पी अपनी शिल्प कला का प्रदर्शन करेंगे। इसकी सहमति केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र से व्यक्त की है।
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलेजाकांत मिश्र के नेतृत्व में सीईओ नगेंद्र प्रताप और ओएसडी क्रांतिशेखर सिंह ने दिल्ली में केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से मुलाकात की। उन्हें बताया कि भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थली वृंदावन में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद यमुना के तट पर 15 दिवसीय ब्रज रज उत्सव का आयोजन करने जा रहा है। यह आयोजन 10 नवंबर से होगा।
इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुनर हाट भी आयोजन किया जाएगा। इसमें शिल्प कला से जुडे़ शिल्पियों को आमंत्रित किया गया है। इसके लिए मंत्रालय के अधीन देश भर के शिल्पी इस आयोजन में प्रतिभाग कर अपनी कला का प्रदर्शन कर सकते हैं। इस पर केंद्रीय मंत्री ने सहमति जताते हुए विभिन्न राज्यों से शिल्पियों को वृंदावन में आयोजित होने वाले ब्रज रज उत्सव में प्रतिभाग कराने के प्रस्ताव पर सहमति जताई।
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप ने बताया कि केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने विभिन्न राज्यों के उत्पादों की बिक्री के लिए शिल्पियों को वृंदावन भेजने पर सहमति व्यक्ति की है। इसके लिए मंत्रालय राज्यों के लिए पत्र जारी करेगा। यह प्रदर्शन ताज महोत्सव के पैटर्न पर होगा।
विज्ञापन

Trending Videos