{"_id":"6a6904c35588d37030082915","slug":"sanitation-worker-suspended-for-reporting-to-fair-duty-under-the-influence-of-intoxicants-mathura-news-c-369-1-mt11018-150143-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: नशे मेला ड्यूटी पर पहुंचा सफाईकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: नशे मेला ड्यूटी पर पहुंचा सफाईकर्मी निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मुड़िया पूर्णिमा मेले में सफाई व्यवस्था की ड्यूटी से लगातार अनुपस्थित रहने के बाद नशे की हालत में पहुंचने वाले सफाईकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने मामले की जांच के आदेश भी दिए हैं। डीएम सीपी सिंह के निर्देश पर परिक्रमा मार्ग में सफाई व्यवस्था के लिए 20 से 30 जुलाई तक सफाईकर्मियों की सेक्टर और शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई थी। सफाईकर्मी दिनेश चंद की ड्यूटी पूछरी गेट निकास से टेंपो स्टैंड तक पोल संख्या 189 से 210 के बीच रात आठ बजे से सुबह छह बजे की शिफ्ट में लगाई गई थी।
सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), छाता की रिपोर्ट के अनुसार सफाईकर्मी तीन दिन से ड्यूटी पर अनुपस्थित था। 25 जुलाई को वह अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचा, लेकिन शराब के नशे में होने के कारण कोई काम नहीं कर सका। रिपोर्ट मिलने पर डीपीआरओ ने उसे तत्काल निलंबित कर निलंबन अवधि में विकास खंड मांट से संबद्ध कर दिया। मामले की जांच विकास खंड मांट के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) रामकुमार शर्मा को सौंपी है। उनसे 15 दिन में जांच रिपोर्ट मांगी है। वहीं, मेले की सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर छह अन्य सफाईकर्मियों का वेतन भी रोक दिया है।
डीआईजी ने मुड़िया पूर्णिमा पर लगाई परिक्रमा की, व्यवस्थाएं देखीं
गोवर्धन। मुड़िया पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार देर शाम डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय गोवर्धन पहुंचे। उन्होंने गिरिराज महाराज के दर्शन कर परिक्रमा लगाई और व्यवस्थाएं देखीं। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच डीआईजी ने परिक्रमा मार्ग और मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन के लिए निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की असुविधा रोकने और पुलिसकर्मियों को सतर्कता से जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। हालांकि डीआईजी ने सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष जताया और मेले के शांतिपूर्ण संपन्न होने तक मुस्तैदी से ड्यूटी के निर्देश दिए। इस दौरान अंशु कौशिक उनके साथ रहे। संवाद