फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Schoolgirls stage sit in protest outside school against teacher in Mathura

'हिंदी-अंग्रेजी पढ़ना...': शिक्षक पर अजीबोगरीब आरोप, स्कूल के बाहर धरने पर छात्राएं; प्रिंसिपल ने कही ये बात

Mon, 14 Sep 2026 02:13 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 14 Sep 2026 02:13 PM IST
सार

यूपी के मथुरा जिले में सोमवार को हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। छात्राएं स्कूल के बाहर धरने पर बैठ गईं। इसके बाद जो उन्होंने शिक्षक पर आरोप लगाए, वो और भी चाैंकाने वाले थे। छात्राओं का कहना था कि शिक्षक को हिंदी-अंग्रेजी पढ़ना तक नहीं आता।

विज्ञापन
Schoolgirls stage sit in protest outside school against teacher in Mathura
स्कूल के बाहर धरने पर बैठकर पढ़ाई करती छात्राएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के छाता के एक विद्यालय में सोमवार को इंटरमीडिएट की दो कॉमर्स छात्रा धरने पर बैठ गईं। छात्राओं का आरोप है कि उनके कॉमर्स के अध्यापक को न तो हिंदी-अंग्रेजी ठीक से पढ़नी आती है और न ही गणित के सामान्य जोड़-घटाव (माइनस-प्लस) का ज्ञान है।
विज्ञापन


विज्ञापन


धरने पर बैठी छात्राओं मोनिका और संध्या ने बताया कि जब वे पढ़ाई से जुड़ा कोई सवाल पूछती हैं, तो शिक्षक उत्तर देने से इनकार कर देते हैं। उनका यह भी आरोप है कि परसों शिक्षक ने उन्हें गाली दी थी। इस बात की शिकायत करने जब मोनिका के मामा विद्यालय पहुंचे, तो शिक्षक ने उनके साथ भी 
विज्ञापन
विज्ञापन

अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की।

इस मामले पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ने छात्राओं के सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्राएं अध्यापकों का सम्मान नहीं कर रही हैं और उनकी छवि धूमिल करने के लिए निराधार बेइज्जती कर रही हैं। विद्यालय प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed