फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Security cordon across seven zones and 44 sectors

Mathura News: सात जोन, 44 सेक्टर में सुरक्षा का घेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Security cordon across seven zones and 44 sectors
मथुरा। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। रविवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बिचपुरी तिराहा समेत विभिन्न कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं हाथरस-मथुरा सीमा स्थित सोनई रेलवे क्रॉसिंग पर हाथरस के अपर पुलिस अधीक्षक के साथ समन्वय बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनपद में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पूरे जिले को सात जोन और 44 सेक्टर में विभाजित कर व्यापक पुलिस बल तैनात किया गया है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिले के 41 प्रमुख शिव मंदिरों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। साथ ही संवेदनशील स्थानों और प्रमुख मार्गों पर ड्यूटी प्वाइंट स्थापित कर पुलिस की सतत निगरानी सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा छह प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। सोरों (कासगंज) से आने वाले श्रद्धालु राया, जमुनापार, सदर और कोतवाली क्षेत्र से होते हुए भरतपुर मार्ग के जरिए राजस्थान पहुंचेंगे। सादाबाद-बल्देव-महावन-रिफाइनरी-हाईवे मार्ग तथा अनूपशहर-कोलाहर-शेरगढ़-छाता-बरसाना मार्ग पर भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। वहीं वृंदावन, गोवर्धन और अन्य स्थानीय शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा पुख्ता की गई है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और संवेदनशील हॉटस्पॉट पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। कांवड़ियों की सुरक्षा, शांतिपूर्ण जलाभिषेक और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए डायवर्जन प्लान को भी प्रभावी ढंग से लागू किया गया है ताकि श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed