{"_id":"6a6fa0e87c210525760f3162","slug":"shivalayas-will-echo-with-chants-of-bam-bhole-today-mathura-news-c-369-1-mt11002-150390-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: आज बम भोले के जयघोष से गूंजेंगे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: आज बम भोले के जयघोष से गूंजेंगे शिवालय
विज्ञापन
भूतेश्वर मंदिर में स्वागत द्वार तैयार करते कारीगर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। श्रावण मास के पहले सोमवार को सुबह से शहर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। शहर के प्रमुख चार रंगेश्वर, गर्तेश्वर, भूतेश्वर और पिपलेश्वर महादेव सहित अन्य मंदिरों में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक सहित पूजन-दर्शन की तैयारियां कर ली गई हैं। रविवार देर रात तक मंदिर परिसरों में सफाई, रंगरोगन, विद्युत सज्जा और पुष्प सजावट का कार्य चलता रहा।
रंगेश्वर और भूतेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कतार, जल, प्रसाद और सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। सोमवार को सुबह कांवड़िए जलाभिषेक करेंगे। रंगेश्वर महादेव मंदिर के सेवायत कार्तिक ने बताया कि शाम को बाबा रंगेश्वर बर्फ के बंगले में भक्तों को दर्शन देंगे। भूतेश्वर महादेव मंदिर के सेवायत डालचंद गिरी ने बताया कि शाम को बाबा को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। प्रशासन ने प्रमुख मंदिरों के आसपास यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के आवश्यक प्रबंध किए हैं। पुलिस और स्वयंसेवी संगठनों को भी सक्रिय किया गया है।
अतिक्रमण बनेगा बाधा
रंगेश्वर महादेव मंदिर जाने वाले दोनों प्रवेश द्वारों पर अतिक्रमण के कारण सोमवार को भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नगर निगम ने यहां अतिक्रमण नहीं हटवाया है इससे मंदिर मार्ग संकरा बना हुआ है। रंगेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य और पीछे के दोनों प्रवेश मार्गों पर अस्थायी दुकानों, ठेलों और अन्य कब्जों के कारण आवागमन प्रभावित है। सामान्य दिनों में भी यहां पैदल निकलने में दिक्कत होती है जबकि सोमवार को श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाएगी।