फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shivpal along with his family visited Banke Bihari

Vrindavan: बांकेबिहारी की शरण में पहुंचे शिवपाल सिंह यादव, परिवार के साथ किए दर्शन; कॉरिडोर पर कुछ नहीं बोले

Tue, 17 Jun 2025 11:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 Jun 2025 11:40 AM IST
सार

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और जसवंतनगर से विधायक शिवपाल सिंह यादव अपने  पूरे परिवार के साथ बांके बिहारी के दर्शन के लिए वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने श्रद्धा भाव से देहरी पूजन किया और मंगल कामना की।
 

विज्ञापन
Shivpal along with his family visited Banke Bihari
श्री बाके बिहारी मंदिर में मौजूद सपा के राष्ट्रीय सचिव शिवपाल यादव और सांसद आदित्य यादव। संव

विस्तार

वृंदावन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और जसवंतनगर से विधायक शिवपाल सिंह यादव सोमवार को अपने परिवार सहित वृंदावन आए। यहां उन्होंने ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में विधिपूर्वक दर्शन और पूजा-अर्चना की। यादव परिवार ने पूरे श्रद्धा भाव से देहरी पूजन किया और मंगल कामना की।
विज्ञापन


इस मौके पर उनके साथ उनके पुत्र और बदायूं से सपा सांसद आदित्य यादव भी मौजूद रहे। मंदिर में दर्शन के बाद यादव परिवार ने कुछ समय तक धार्मिक वातावरण का आनंद लिया और भक्तों से मुलाकात भी की।
विज्ञापन


पूजा-अर्चना के दौरान समाजवादी पार्टी के मथुरा महानगर की अध्यक्ष रितू गोयल, युवजन सभा के प्रदेश सचिव अशोक कुमार, महानगर अध्यक्ष अंकित वार्ष्णेय, अंबेडकर वाहिनी के रमेश सैनी, देवेंद्र निषाद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दोनों ही नेताओं ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और प्रस्तावित कॉरिडोर और न्यास जैसे मुद्दों पर बातचीत करना अभी उचित नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed