सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shri Haridevji Temple locked at goverdhan in mathura

विवाद की भेंट चढ़ी आस्था: वर्षों पुराने मंदिर पर लटका ताला, थमी पूजा-अर्चना; मायूस होकर लाैटे श्रद्धालु

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 09 May 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
सार

विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने एक पक्ष के कुछ सेवायतों का 151 में चालान कर दिया। इससे सेवायतों के रोष व्याप्त हो गया। इसके बाद एसडीएम सुशील कुमार ने दोनों पक्षों को बैठाकर समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। शनिवार देर रात तक दो पक्षों में सुलह-समझौता नहीं हो सका। 

Shri Haridevji Temple locked at goverdhan in mathura
मंदिर पर लगा ताला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के गोवर्धन कस्बा स्थित प्राचीन श्रीहरिदेवजी मंदिर में सेवा-पूजा के अधिकार को लेकर दो पक्षों में विवाद गहरा गया, जिसके चलते मंदिर के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया गया। विवाद बढ़ने के बाद प्रशासन और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। वर्षों पुराना मंदिर मंदिर बंद होने से नियमित पूजा-अर्चना प्रभावित रही और दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं को भी निराश लौटना पड़ा।
Trending Videos


अधिकारियों के अनुसार, मंदिर में सेवा और पूजा के अधिकार को लेकर लंबे समय से मतभेद चल रहा है। शुक्रवार को यह विवाद अचानक बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। स्थिति तनावपूर्ण होती देख प्रशासन ने पुलिस ने एहतियात के तौर पर मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात कर दिया और मुख्य द्वार बंद करा दिया। दर्शन करने आए श्रद्धालु को निराश लौटना पड़ा। कई श्रद्धालुओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आपसी विवाद का असर आस्था पर नहीं पड़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

आगरा से आईं शिल्पी ने कहा कि वर्षों पुराने इस देवालय में पहली बार इस तरह की स्थिति देखने को मिली है। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने एक पक्ष के कुछ सेवायतों का 151 में चालान कर दिया। इससे सेवायतों के रोष व्याप्त हो गया। इसके बाद एसडीएम सुशील कुमार ने दोनों पक्षों को बैठाकर समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। शनिवार देर रात तक दो पक्षों में सुलह-समझौता नहीं हो सका। एसडीएम का कहना है कि बातचीत के जरिए समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द मंदिर में सामान्य रूप से पूजा-अर्चना शुरू कराई जा सके।

द्वापर युग के समय का है मंदिर
गोवर्धन का श्रीहरिदेव जी मंदिर ब्रज क्षेत्र के प्रमुख और प्राचीन मंदिरों में गिना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस मंदिर का इतिहास द्वापर युग से माना जाता है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर में उत्पन्न इस विवाद को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed